jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... जिला जेल हरदा में दिव्यांगों की मदद और आरपीडब्यूडी एक्ट पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होटल और दुकानों से लिए गए दाल, मिठाई और तेल के सैंपल बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख एमपी में कोयले से बनेगी रसोई गैस, अडानी को मिली मंजूरी नाक के इलाज में लापरवाही करना डॉक्टर को पड़ा भारी, मारीज ने मांगा 49.56 लाख रुपये का मुआवजा MP में रामनवमी का महापर्व: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति की धारा, जबलपुर-ग्वालियर में विशेष पूजा जबलपुर के NICU वार्ड में लगी आग, डॉक्टर ने 27 बच्चों की जान बचाई आयरलैंड में “नो फोन कोड” सख्ती के साथ लागू पेट्रोल पर तीन व डीजल पर 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

बिग ब्रेकिंग न्यूज: नर्मदा परिक्रमा पर निकले वृद्ध की सड़क हादसे में मौत ¡

राह में ही थम गई आस्था यात्रा

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार

- Install Android App -

सिवनी मालवा। डोलरिया। मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले एक वृद्ध की आस्था की यात्रा सड़क हादसे में हमेशा के लिए थम गई जानकारी अनुसार विदिशा जिले के निवासी नंदलाल कुशवाहा को नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग सोनखेड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना स्थल पर कुछ समय तक नंदलाल कुशवाहा का निर्जीव शरीर सड़क किनारे पड़ा रहा। परिक्रमा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालु और राहगीर यह दृश्य देखकर भावुक हो उठे। जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ नर्मदा परिक्रमा पर निकला था, उसकी अंतिम सांस भी उसी मार्ग पर टूट गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नंदलाल कुशवाहा शांत स्वभाव के थे और पूरी श्रद्धा के साथ परिक्रमा कर रहे थे। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। राह चलते लोगों ने उनके लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

यह हादसा न केवल एक व्यक्ति की मृत्यु है, बल्कि उस आस्था, संकल्प और विश्वास का अंत भी है, जिसके साथ वह मां नर्मदा की परिक्रमा पर निकले थे। क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद डॉलर या पुलिस मौके पर पहुंची मृतक शरीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।