jhankar
ब्रेकिंग
सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत सोनभद्र केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला "सिर्फ धर्म बदलने से ST दर्जा खत्म नहीं होगा"

बाबड़िया में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग, 40–50 एकड़ फसल जलकर राख

के के यदुवंशी 

सिवनी मालवा। ग्राम बाबड़िया में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग भड़क उठी। तेज हवा के साथ लपटें पलक झपकते ही कई खेतों तक फैल गईं और देखते-ही-देखते लगभग 40 से 50 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों की महीनों की मेहनत चंद मिनटों में बर्बाद हो गई, जिससे रबी सीजन में अन्नदाताओं को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सबसे पहले बाबड़िया के बाहरी छोर स्थित खेतों में देखी गई। ग्रामीणों ने शुरुआती स्तर पर हरी टहनियों और हाथ से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन हवा की रफ्तार के कारण लपटें बेकाबू हो गईं और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तीव्रता इतनी थी कि आसपास के मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हुआ और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलते ही एसडीएम विजय राय, तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलाई गई। ग्रामीणों ने निजी टैंकर, ट्रैक्टर-पंप और पानी के अन्य साधनों से मोर्चा संभाला। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।

प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। प्रभावित किसानों ने शासन से तत्काल सर्वे कर उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि रबी सीजन की बर्बादी की भरपाई हो सके। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं, ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त फायर ब्रिगेड, टैंकर की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।