मकडा़ई एक्सप्रेस 24 सोडलपुर। गणेश उत्सव के अवसर पर टिमरनी विधायक अभिजीत शाह ने सोहलपुर सहित आसपास के गांवों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए। उन्होंने विभिन्न पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक ने गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों से चर्चा कर आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। पंडालों में समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान टिमरनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, आदित्य पटेल, संदीप सोलंकी, संजय सोलंकी, मनोज सोलंकी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

