jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

सोडलपुर।  टोडरमल पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत संकुल स्तरीय कला, निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

- Install Android App -

संकुल के विभिन्न स्कूलों से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला, निबंध और भाषण में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता दिखाई। अभिव्यक्ति कौशल भी परखा गया। चित्रकला में कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में जानवी प्रथम रही। डाली द्वितीय और भूमि तृतीय रही।

कक्षा 6वीं से 8वीं में कीर्ति प्रथम, गाना द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रही। भाषण में सिया प्रथम, निहारिका द्वितीय और सृष्टि तृतीय रही। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य विजय कुमार गौर, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष घनश्याम भाटी, शिक्षक, संकुल स्टाफ और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।