jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल

इंदौर। डोल ग्यारस के अवसर पर इंदौर में परंपरा और उत्साह का संगम देखने को मिला। बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इस मौके पर अखाड़े में उतरकर बनेठी घुमाई और अपना पारंपरिक कौशल दिखाया।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले सुमित मिश्रा की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। दिल में ब्लॉकेज के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और दिल्ली में उनका इलाज चला था। स्वस्थ होने के बाद यह पहला मौका था जब वे किसी सार्वजनिक और पारंपरिक आयोजन में इस तरह सक्रिय नजर आए।

डोल ग्यारस की शोभायात्रा के दौरान अखाड़े में बनेठी घुमाते हुए उन्होंने युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया। मौजूद लोगों ने उनके इस अंदाज का तालियों से स्वागत किया। अखाड़े से जुड़े उस्तादों ने कहा कि बनेठी जैसी विद्या शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखती है।