jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट

आरोपी के पास से 2 कट्टे-5 कारतूस बरामद

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी आशीष साहू को भी पकड़ा गया है।

तड़के 3 बजे हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक बंडा और विनायका थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से कई मौतों के बाद से मनीष फरार था। बुधवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने साथी के साथ मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी से होते हुए यूपी भागने की फिराक में है।

- Install Android App -

पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। गोली मनीष के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। भागने की कोशिश में उसका साथी आशीष भी घायल हो गया।

हथियार बरामद, अस्पताल में भर्ती

मौके से पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 5 जिंदा-खाली कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया है। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह इस कांड में तीसरा हाफ एनकाउंटर है। इससे पहले भी दो आरोपियों को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ा गया था। पुलिस अब मनीष से जहरीली शराब की सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।