jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

नई रेनो डस्टर जल्द होगी भारत में लॉन्च, तैयारी तेज

नई दिल्ली। भारत में रेनो अपनी नई डस्टर को जल्द लांच करने जा रही है। कंपनी ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच नई डस्टर को पहली बार बिना किसी कैमोफ्लाज के सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया है। यूट्यूब चैनल पर शेयर हुए वीडियो में यह एसयूवी अपने खाकी ग्रीन कलर में नजर आई, जिससे इसके दमदार रोड प्रेजेंस का साफ अंदाजा लगता है।

- Install Android App -

वीडियो में डस्टर का रियर लुक, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, आकर्षक बंपर, साइड प्रोफाइल और 18 इंच के अलॉय वील्स भी स्पष्ट दिखाई देते हैं, जो इसके डिजाइन को और अधिक प्रीमियम बनाते हैं। इंटीरियर की बात करें तो नई डस्टर को कई हाईटेक फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इसमें 10 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो गूगल ओएस पर चलती है और पहले से मौजूद ऐप्स की वजह से एंड्रॉयड ऑटो की जरूरत को खत्म कर देती है। इसके साथ 10.25 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक टेलगेट और अडास जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं, जिससे इसका केबिन और भी मॉडर्न और कंफर्टेबल हो जाता है। नई रेनो डस्टर तीन दमदार इंजन ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी। बेस वेरिएंट में 100 पीएस वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।

वहीं टॉप वेरिएंट में 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 163 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड डीसीटी से लैस है। इसके अलावा 1.6 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी उपलब्ध होगा, जो 160 पीएस की पावर और 1.4केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आएगा। कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट दिवाली के आसपास ग्राहकों तक पहुंचेगा। नई डस्टर मध्यम आकार की एसयूवी श्रेणी में होगी।