jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टीपूर्वक निराकरण करें

12 फरवरी को बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान, कर्मचारी आंदोलन की तैयारी

इंदौर। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा बेफी आदि बैंककर्मी यूनियनों ने केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी, जन-विरोधी नीतियों तथा वित्तीय निर्णयों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आव्हान किया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी 12 फरवरी को इन्हीं मुद्दों को लेकर हड़ताल का निर्णय लिया है। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत अन्य यूनियंस ने इस हड़ताल का समर्थन किया है. इस आम हड़ताल में एलआईसी, जीआईसी आदि अन्य यूनियन्स भी हड़ताल पर रहेंगी।

इसी क्रम में निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

- Install Android App -

 प्रदर्शन
दिनांक: 11 फरवरी 2026
समय: सायं 5:15 बजे
स्थान: पंजाब नेशनल बैंक, एसजीआईटीए शाखा, इंदौर

विशाल आम सभा (हड़ताल दिवस)
दिनांक: 12 फरवरी 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: अभिनव कला समाज, गांधी हॉल, इंदौर

चार श्रम संहिताओं के जरिए संगठित होने के अधिकार, सामूहिक सौदेबाजी और हड़ताल के अधिकार पर किए जा रहे हमले, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों एवं बीमा संस्थानों के निजीकरण, कर्मचारियों की भारी कमी, आउटसोर्सिंग, पुरानी पेंशन योजना की समाप्ति तथा आम जनता पर बढ़ते सेवा शुल्क—ये सभी मुद्दे न केवल बैंक कर्मचारियों बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के हितों पर सीधा आघात हैं। यह आम हड़ताल केवल एक दिवसीय विरोध नहीं, बल्कि श्रमिक अधिकारों की रक्षा, सार्वजनिक क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट संघर्ष का प्रतीक है। मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला और एम. पी. बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पोरवाल ने सभी बैंक कर्मचारियों, अधिकारीयों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर और इस संघर्ष को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील की है।