jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : अबकी बार… पदक पक्का? मलेशिया फतह करने निकलीं मना मंडलेकर! युवा कांग्रेस की 'संविधान लीडरशिप प्रोग्राम' बैठक संपन्न: सोशल मीडिया को बताया लोकतंत्र का पांचवां स... देहदान देने वाली बुजुर्ग दादी श्रीमती रामकुंवर बाई के अंतिम यात्रा से पहले हरदा पुलिस ने पूरे सम्मान... मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप !

हरदा: जून 2025 में हरदा में बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड के एक आरोपी की बीती रात जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जिला जेल से कैदी नंबर 345 नागेश मलाजपुरे को हरदा अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम नागेश मलाजपुरे पिता राम बक्श उम्र 32 साल जोशी कालोनी हरदा निवासी था।

वो पिछले दस माह से जिला जेल में बंद था।

मृतक कैदी नागेश के पिता राम बक्श ने बताया कि रात को मेरे बेटे की पत्नी के नंबर पर फोन आया था। की नागेश अस्पताल में भर्ती है।उसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

परिजनों ने कहा कि शनिवार को वो उससे मिलने जिला जेल गए थे। वो पूरी तरह स्वस्थ था। उसकी हत्या की गई है।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही ओर जिला जेल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है।

- Install Android App -

इधर अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन इकट्ठा हो गए।

कैदी की मौत के बाद हरदा सिटी कोतवाली टी आई रोशन भारती सहित पुलिस टीम अस्पताल में मौजूद रही।

 

इनका कहना है।

कैदी नागेश जिला जेल में 6/4/2025 को हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद था।कैदी की मौत होती है तो उसकी मजिस्ट्रियल जांच होती है।

शव का पीएम मजिस्ट्रेड की उपस्थिति में डॉक्टरों की टीम के द्वारा पांच गवाहों के समक्ष होगा। उक्त हत्याकांड में सभी आरोपी जेल ने बंद है।

रोशन भारती टी आई

सीटी कोतवाली हरदा।