नई दिल्ली। सोने-चांदी के कारोबार में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को दोनों के भाव गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,57,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,60,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 755 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,755 रुपये था। इस समय यह 875 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,880 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,061 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,57,701 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।
एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,657 रुपये की गिरावट के साथ 2,61,361 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,63,018 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,218 रुपये की गिरावट के साथ 2,60,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,61,924 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,60,453 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलकर नरम पड़ गए। कॉमेक्स पर सोना आज 5,107.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 5,098.50 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 13.40 डॉलर की गिरावट के साथ 5,085.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 84.12 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 83.92 डॉलर था। इस समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 83.04 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

