jhankar
ब्रेकिंग
श्योपुर में बड़ा हादसा: भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित

हरदा : जनगणना 2027 के अंतर्गत दो चरणों में होगा कार्य, प्रथम चरण में होगी मकान गणना

जनगणना अधिकारियों का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण संपन्न हरदा :  हरदा जिले में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का प्रथम दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय भी मौजूद थे। आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 की अवधि में किया जाएगा।

- Install Android App -

जनगणना 2027 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना लिपिक, तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

जनगणना के सहायक निदेशक सुश्री अनामिका जैन एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II सुश्री आयुषी भावसार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया गया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा।