jhankar
ब्रेकिंग
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा

मप्र में मार्च जैसी गर्मी का हुआ आगाज : बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र । प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहाँ पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश और पश्चिमी हवाओं ने ठंडक घोली थी, वहीं अब तापमान में उछाल के साथ गर्मी के मौसम की आहट सुनाई देने लगी है।

बढ़ने लगा अचानक तापमान

प्रदेश में अब मौसम सामान्य और शुष्क होने लगा है। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3°C से 5°C तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी का प्रभाव

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बने एक कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) के कारण दक्षिण भारतीय राज्यों (तमिलनाडु, केरल) में भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि, मध्य प्रदेश में इसका सीधा असर बारिश के रूप में नहीं होगा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल देखे जा सकते हैं।

विगत 24 घन्टे मे बारिश की स्थिति

- Install Android App -

बीते 24 घंटों में रतलाम, उज्जैन, इंदौर और खरगोन समेत 21 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज (22 फरवरी) को भी सिंगरौली और शहडोल समेत 7 जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है, जिसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

23 फरवरी से एक नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे सीमावर्ती इलाकों के तापमान में मामूली फेरबदल की संभावना है।

मप्र के प्रमुख शहरों का संभावित तापमान

भोपाल में अधिकतम तापमान 28°C से 31°C तक रात का न्यूनतम °C14°C – 17°C मौसम साफ आसमान में हल्के बादल रहेगा।इंदौर में अधिकतम तापमान 32°C – 33°C न्यूनतम 18°C मौसम साफ धूप खिली रहेगी। ग्वालियर मे अधिकतम तापमान 27°C न्यूनतम तापमान 13°C मौसम शुष्क रहेगा। वहीं जबलपुर में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 15°C मौसम सामान्य रहेगा।

सावधानी भी जरूरी है

दिन के तापमान में अचानक हो रही बढ़ोतरी और रात की हल्की ठंडक के कारण बच्चो और वृद्धों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसानों के लिए अब मौसम फसल कटाई और सुखाने के लिए अनुकूल होता जा रहा है।