jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भजन संध्या,,,

हंडिया।मां नर्मदा की पावन परिक्रमा के चतुर्थ चरण में अग्रसर पूज्य दादा गुरु का आगमन आज धार्मिक नगरी हंडिया के लिए आध्यात्मिक उत्सव बन गया।सुबह से ही नगर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तेजाजी धर्मशाला श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रही। दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, गूंजते जयघोष और अनुशासित व्यवस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां केवल सेवा, समर्पण और श्रद्धा का भाव दिखाई दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने भी पहुंचकर दादा गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया और नर्मदा परिक्रमा को समाज को जोड़ने वाली आध्यात्मिक शक्ति बताया।

अपने प्रेरक संदेश में दादा गुरु ने कहा—

- Install Android App -

“नदी की परिक्रमा से पहले अपने विचारों की परिक्रमा करें, तभी जीवन में वास्तविक परिवर्तन संभव है।”

शाम 4:00 बजे दादा गुरु अपने पूरे परिक्रमा जत्थे के साथ ग्राम रातातलाई के लिए रवाना हो गए।नगरवासियों ने भावभीनी विदाई दी और पुष्पवर्षा कर संतों का आशीर्वाद लिया।

दादा गुरु का रात्रि विश्राम ग्राम रातातलाई में होगा, जहां संध्या समय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबकर कीर्तन और सत्संग का लाभ प्राप्त करेंगे।

हंडिया ने आज एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब संतों के चरण किसी नगर में पड़ते हैं, तो वह नगर स्वयं एक तीर्थ बन जाता है।