jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का संकल्प,,,

हंडिया।धार्मिक नगरी हंडिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आश्रम में आज होली का पर्व आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी भारती बहन ने होली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन परिवर्तन का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने बताया कि होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो हमें बुराइयों का दहन कर जीवन में सुख-शांति, प्रेम और पवित्रता को अपनाने की प्रेरणा देता है।

बहन जी ने कहा कि आज समाज में व्यक्ति बाहरी होली तो जला देता है, रंग भी खेल लेता है, लेकिन जीवन में जो नकारात्मक विचार, क्रोध, अहंकार और कटु व्यवहार हैं, उनका दहन नहीं कर पाता। वास्तविक होली तब है जब हम अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त करें और सद्गुणों का रंग एक-दूसरे पर चढ़ाएं।

- Install Android App -

कार्यक्रम के दौरान सभी भाई-बहनों ने अपनी बुराइयों को पर्चियों पर लिखकर प्रतीकात्मक रूप से अग्नि में समर्पित किया। इसके साथ ही एकता, भाईचारा, मधुर वाणी और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

बहन जी ने कहा कि थोड़ी देर की खुशी रंगों से मिल सकती है, लेकिन स्थायी शांति और आनंद परमात्मा को याद करने से ही प्राप्त होता है। होली हमें यह सिखाती है कि केवल मिठाई ही नहीं, बल्कि अपने शब्दों और व्यवहार में भी मिठास लानी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “ओम शांति” के साथ समाज में प्रेम, सहयोग और धर्म के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।