jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त पर बंद हुआ। बाजार में ये तेजी दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी रहने से आई है। दिन भर के कारोबर के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 899.71 अंक बढ़कर 80,015.90 और 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 285.40 अंक उछलकर 24,765.90 पर बंद हुआ। बाजार में तेजी डिफेंस शेयरों के कारण आई है। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.55 फीसदी बढ़ है जबकि निफ्टी मेटल 2.29 फीसदी), निफ्टी पीएसई 2.22 फीसदी, निफ्टी इन्फ्रा 2.21 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.10 फीसदी, निफ्टी कमोडिटीज 2.05 फीसदी और निफ्टी एनर्जी 1.92 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी इंडेक्स ही 0.59 फीसदी टूटकर बंद हुआ। लार्जकैप के साथ ही आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 867.40 फीसदी की तेजी के साथ 57,792.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 257.30 अंक बढ़कर 16,538.80 पर था।

आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, बीईएल, इंडिगो, एमएंडएम, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ वाले शेयर थे। वहीं टेक महिंद्रा, एचसीएल , एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, टीसीएस, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

- Install Android App -

बाजार जानकारों के अनुसार शेयर बाजार में तेजी निचले स्तरों पर निवेशकों की खरीदारी से आई है। निवेशकों ने मेटल, सरकारी शेयरों और इन्फ्रा से जुड़े शेयरों में काफी खरीदारी की है। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में तेजी के कारण भी घरेलू बाजार उछला है। इससे पहले आज सुबह एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई। बाजार को हैवीवेट शेयरों में आई खरीदारी से समर्थन मिला। सुबह सेंसेक्स 79,530 अंक पर खुला। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 79,116 अंक पर बंद हुआ था।

इसी तरह ‎‎निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला। निफ्टी-50 24,615 अंक के स्तर पर खुला और सुबह की शुरुआत के बाद यह 76.75 अंक की बढ़त के साथ 24,572 अंक पर कारोबार कर रहा था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार एशियाई बाजारों की मजबूती और चुनिंदा बड़े शेयरों में खरीदारी ने बाजार की शुरुआत को सकारात्मक बनाया। हालांकि, निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी बनी हुई है। खासकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता पैदा की है। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल भी बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।