Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किश्त अंतरित करेंगे। इस अवसर जिले में ‘पीएम किसान दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अशोक डेहरिया को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके अलावा तहसील एवं ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। हितग्राही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वीडियो काफ्रेंस लिंक https://pmindiawebcast.nic.in का उपयोग करके सीधे जुड़ सकते हैं।

