jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

Harda : जिले के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी खबर है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के प्रयासों से लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश ने हरदा जिले के दो प्रमुख शासकीय स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से कृषि संकाय शुरू करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हंडिया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक), रहटगाँव में कृषि संकाय की पढ़ाई शुरू की जाएगी।

- Install Android App -

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक द्वारा जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे इन स्कूलों में अध्यापन कार्य के लिए जिले के स्वीकृत पदों में से ही अतिशेष शिक्षकों या अतिथि शिक्षकों के माध्यम से उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्र के उन छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा जो कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और जिन्हें पहले इस विषय की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था।