jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित

हरदा : सेना भर्ती कार्यालय भोपाल की ओर से सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। मंगलवार को आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस भोपाल से एस मेजर श्री जोगिंदर सिंह एवं एनसीओ श्री ध्रुव कुमार विश्वकर्मा ने जिले के महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा एवं शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया।

- Install Android App -

इस दौरान उन्होने छात्र- छात्राओं को अग्निवीर के रूप में सेना में अपनी सेवाएं देने के लिये प्रेरित किया एवं आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री जे.पी. प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री एस.के. यादव, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विजय कुमार अग्रवाल, क्रीड़ा अधिकारी सुश्री भारती चंदेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रामनिवास जाट सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।