इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी अग्नि दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में देर रात एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 7 लोग जिंदा जल गए और 3 बुरी तरह झुलस गए हैं। इस घटना के बाद राहत कार्य जारी है। देर रात आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है वहीं, मौके पर कलेक्टर समेत तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा, “रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और आग पर काबू भी पा लिया गया है। इस दुखद घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। दो मंज़िलें खाली हो गई हैं लेकिन हमारी टीम एक और मंजिल की जांच करने में जुटी हैं।”
कार चार्जिंग में शॉर्ट सर्किट, फिर गैस की टंकी में ब्लास्ट होने की आशंका
पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात करीब 3:00 बजे बृजेश्वरी एनएक्स में रहने वाले पुगलिया परिवार में कोई आयोजन था। इस दौरान घर के नीचे खड़ी एक इलेक्ट्रिक कार में संभवत: चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और कार में आग लग गई। ये आग बिल्डिंग तक पहुंच गई। इसके बाद, घर पर रखे एलपीजी गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया, जिससे किसी को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला।
कई गाड़ियां जलकर खाक, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
इस घटना के बाद से कई डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। आग इतनी भीषण थी कि कार, बाइक समेत पूर इमारत ने आग पकड़ ली। पड़ोसियों के मुताबिक धमाके जैसी आवाज भी सुनाई दी गई, जिसके बाद चीख पुकार मच गई. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
इंदौर हादसे पर सीएम ने जाताया शोक
इंदौर के प्रीति इलाके में बड़ा हादसा हो गया। इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर फट गए, जिससे भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना के सामने आने के बाद सीएम मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताते हुए मामले पर संज्ञान लिया है। उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताई चिंता
इंदौर के इस भीषण हादसे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि आज का समय ईवी का है और ईवी की चार्जिंग से ऐसा हादसा होना हमारे लिए सोचने वाली बात है। इस घटना के सामने आने के बाद उन्होंने जिलाधीश और पुलिस कमिश्नर से कहा है कि एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए, ताकि ऐसी घटना फिर से न हो। साथ ही यह आग कैसे लगी, इसकी पूरी जानकारी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में ईवी का चलन तेजी से बढ़ा है, लेकिन अगर ईवी की चार्जिंग से आग लगती है तो यह गंभीर चिंता का विषय है। इसमें ईवी कंपनियां सुरक्षा का दावा करती हैं, ऐसे में इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।
मंत्री तुलसी सिलावट ने लिया घटनास्थल का जायजा
हादसे के बाद मंत्री तुलसी सिलावट घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और एक ही परिवार के 7 लोग हमसे हमेशा के लिए दूर हो गए। पूरे मामले की जानकारी सीएम मोहन यादव ने भी ली है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मनोज पुगलिया एक बड़े उद्योगपति थे और यह घटना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है। मध्य प्रदेश सरकार और पूरा इंदौर शहर परिवार के साथ खड़ा है।

