jhankar
ब्रेकिंग
करांची में बारिश, आंधी-तूफान ने ली 19 लोगों की जान, कई घरों की छतें व दीवारें गिरी अमेरिकी बेड़े के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत जेराल्ड आर फोर्ड में लगी भीषण आग ईरान ने तोड़ा अमेरिका का सुरक्षा कवच: रुबियों की छत के ऊपर दिखा ड्रोन पूर्वी क्षेत्रो में मौसम का तांडव: राजस्थान-एमपी में ओलों की चेतावनी, दिल्ली येलो आर्ट जारी हरदा : विक्रमोत्सव 2026 के तहत ‘‘सूर्य उपासना’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभिय... 23 मार्च को पेश होगा भोपाल नगर निगम का बजट इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, 8 जिलों में नई कार्यकारिणी गठित गुड़ी पड़वा पर पड़ रहा शुभ योग

हरदा : नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया हरदा 19 मार्च 2026

हरदा :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 19 मार्च गुड़ी पड़वा से शुरू होकर 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण व संवर्धन करना है।

जिले में इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार को हरदा शहर स्थित अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर किया।

- Install Android App -

इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे, सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह, जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार और जनपद पंचायत सीईओ श्री विश्वजीत पाटीदार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी भी मौजूद थे।