jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

चांदी 2.50 लाख से नीचे फिसली, सोना भी 1,084 रुपए लुढ़का

नई दिल्ली। सोने और चांदी के वायदा भाव में गुरुवारको गिरावट देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय सोने का वायदा भाव करीब 1,52,150 रुपये और चांदी का भाव 2,44,950 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,084 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,941 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,53,025 रुपये था। कारोबार के दौरान सोना 1,52,248 रुपये के उच्च स्तर और 1,51,712 रुपये के निचले स्तर तक गया। इस साल सोने ने 1,80,779 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे यह अभी नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का मई वायदा कॉन्ट्रैक्ट 3,194 रुपये गिरकर 2,45,000 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,48,194 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 2,44,943 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। दिन के दौरान इसका उच्च स्तर 2,45,363 रुपये और निचला स्तर 2,44,342 रुपये रहा। इस साल चांदी का उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,828 डॉलर प्रति औंस पर खुला और गिरकर करीब 4,864.70 डॉलर पर पहुंच गया। वहीं चांदी 75.36 डॉलर पर खुलकर करीब 76.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।