हरदा : मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रदेशव्यापी अभियान के तहत कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को हरदा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की है।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने होटल बागवान से बनी हुई तुअर दाल व ग्रेब्री, पुरोहित स्वीट्स से श्रीखंड व बेसन लड्डू, जलाराम इंडस्ट्रियल एरिया से तेल का सैंपल, राजस्थान मिष्ठान भंडार से मावा पेड़ा तथा श्री राम ऑयल इंडस्ट्रीज से 2 सोयाबीन तेल के सैंपल लेकर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कांबले ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी। श्री कांबले ने बताया कि इसके साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से इन दुकानों से मावा कतली, मावा पेड़ा, मलाई पेड़ा, केसर पेड़ा, मिल्क केक, सोया तेल, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बटर, श्रीखंड, काजू कतली, लस्सी, रसमलाई एवं सोयाबीन तेल के सैंपल लिए गए।
कार्यवाही के दौरान एसडीएम हरदा श्री अशोक डेहरिया, नायब तहसीलदार श्री हिमांशु परते, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले, केमिस्ट श्री हेमंत कीर के साथ सहायक श्री ब्रजेश पटेल उपस्थित रहे।

