jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

सिवनी मालवा : पुलिस की बड़ी दबिश 17 पेटी अवैध शराब जब्त,कीमत 67 हजार, आरोपी फरार

के के यदुवंशी 

सिवनी मालवा।इटारसी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 बंगला क्षेत्र में मजार के सामने स्थित एक खंडहर मकान से 17 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 151.280 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 67,000 रुपये आँकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुणाल सोनकर नामक व्यक्ति ने उक्त खंडहर मकान में अवैध शराब का बड़ा जखीरा खपाने के लिए रखा है। सूचना की तस्दीक के लिए टीम मौके पर पहुँची, लेकिन पुलिस को देखकर आरोपी कुणाल सोनकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

- Install Android App -

तलाशी के दौरान खंडहर से 15 पेटी देशी मदिरा प्लेन (प्रत्येक पेटी में 180 ml के 50-50 पाव) और 2 पेटी बैग पाइपर अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 180 ml के 48-48 पाव) बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से कुल 17 पेटी शराब जब्त कर कब्जे में ली।

इस संबंध में आरोपी कुणाल सोनकर के विरुद्ध थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 267/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रवीण यादव, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र, प्रधान आरक्षक महेंद्र गुर्जर एवं आरक्षक अंकित की विशेष भूमिका रही।