jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर अगले कुछ दिनों में हमले तेज करने की घोषणा के कारण आज सुबह बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के हुई पर समय के साथ ही बाजार संभल गया और अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 185.23 अंक बढ़कर 73,319.55 पर बंद हुआ। वहीं पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी निचले स्तर से उबरते हुए 33.70 अंक ऊपर आकर 22,713.10 पर बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान ही बाजार में आईटी शेयरों की तेजी से रिकवरी हुई। निफ्टी आईटी 2.60 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी रियल्टी 1.07 फीसदी, निफ्टी सर्विसेज 0.54 फीसदी, निफ्टी मेटल 0.39 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.39 फीसदी, और निफ्टी एफएमसीजी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.93 फीसदी, निफ्टी फार्मा 0.92फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर 0.86 फीसदी, निफ्टी ऑयलएंडगैस 0.79 फीसदी, निफ्टी ऑटो 0.62 फीसदी, और निफ्टी इन्फ्रा में 0.45 की गिरावट रही।

- Install Android App -

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाइटन, एक्सिस बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इंडिगो, एलएंडटी और एसबीआई के शेयर लाभ में रहे जबकि एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर गिरे। लार्जकैप की जगह पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कमजोरी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 142.10 अंक की गिरावट के साथ 53,677.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59.30 अंक नीचे आकर 15,650.50 पर था।आज शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखी पर सत्र के मध्य में मूल्य आधारित खरीदारी और रुपए में आई मजबूती के कारण बाजारों को बल मिला। रुपए ने पिछले 12 वर्षों में अपनी सबसे बड़ी बढ़त दर्ज की। इसके चलते दोनों सूचकांक सकारात्मक स्तर पर बंद हुए। इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला। बाजार में ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा बयान से आई है जिससें उन्होंने कहा है कि अमेरिका अब ईरान के खिलाफ अपने लक्ष्य हासिल करने के करीब है और ऐसे में अब हमले और तेज किये जाएंगा। अमेरिका से आये इस ताज बयान से निवेशकों में डर का माहौल है जिससे बिकवाली हावी हो गयी। ट्रंप के बयान के बाद एशियाई सहित सभी बाजार नीचे आये।

सुबह सेंसेक्स तकरीबन 900 अंक टूटकर 72,262 पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट लगातार बढ़ती गई। इसी तरह निफ्टी-50 भी फिसलकर 22,382 पर खुला और खुलते ही 22300 के नीचे आ गया। आज जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.33 फीसदी और 2.61 फीसदी के नीचे गिरा है। हालांकि अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। निवेशकों को उम्मीद थी कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध शीघ्र समाप्त हो सकता है। एस एंड पी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल औसत करीब 0.72 फीसदी और 0.48 फीसदी बढ़कर बंद हुए जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.16 फीसदी उछलकर बंद हुआ।