jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे के बाद एक ड्राइवर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस विभाग पर कार्रवाई का दौर जारी है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुए इस मामले में डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने थाना प्रभारी नीरज बीरथरे को लाइन अटैच कर दिया है। इससे पहले इस मामले में सब इंस्पेक्टर मनोहर पाल को सस्पेंड किया जा चुका है।

एक्सीडेंट के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक 6 और 7 अप्रैल की दरमियानी रात कपिल और अभिषेक की कारों के बीच टक्कर हुई थी। हादसे के बाद राजेंद्र नगर थाने के सब इंस्पेक्टर मनोहर पाल ने अभिषेक को हिरासत में लेकर उसकी कार जब्त कर ली थी।

- Install Android App -

रिश्वत मांगने के आरोप
परिजनों और मृतक के आरोपों के अनुसार, सब इंस्पेक्टर ने मामले को निपटाने के लिए अभिषेक से 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस दौरान उसके साथ मारपीट किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल की रात अभिषेक ने अपने पलाश परिसर स्थित घर में आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने सब इंस्पेक्टर मनोहर पाल और थाना प्रभारी नीरज बीरथरे पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने कहा कि शिकायत के बावजूद थाना प्रभारी ने कोई मदद नहीं की।
DCP का एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। पहले सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया और अब थाना प्रभारी को भी जिम्मेदार मानते हुए लाइन अटैच कर दिया गया है।

जांच जारी, और कार्रवाई संभव
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।