jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल

उज्जैन। उज्जैन में बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम को 21 घंटों के बाद रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है। अस्पताल से निकलते ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टर की टीम उसकी जांच कर रही है। गुरुवार देर शाम खेलते -खेलते बोरवेल में जा गिरा था। जिसके बाद 70 फीट गहराई में फंस गया था।

बोरवेल के समानांतर खोदा गया 70 फीट गहरा गड्ढा

- Install Android App -

पूरा मामला बड़नगर के झालरिया का है। यहां गुरुवार को बच्चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया था। जिसके बाद वह लगभग 70 फीट गहराई में जाकर फंस गया. बच्चे को निकालने के लिए एसडीआरएफ समेत बचाव टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद जेसीबी के जरिए बोरवेल के समानांतर में ही 70 फीट का गहरा गड्ढा खोदा गया।

बच्चे को पहुंचाया गया अस्पताल

लगभग 21 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाव दल ने 3 साल के भागीरथ को बोरवेल से निकाला है। बच्चे की तबीयत बिगड़ने के कारण बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवयाा गया है। जहां डॉक्टर्स मासूम की जांच कर रहे हैं।