संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित
हरदा। शहर में संभाग स्तरीय शालेय फुटबॉल और शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल जिले के खिलाड़ियों ने खेल दिखाया।
नेहरू स्टेडियम में 14 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग में हरदा और बैतूल के मुकाबले में बैतूल ने 2-0 से जीत दर्ज की। फाइनल में बैतूल ने नर्मदापुरम को 1-0 से हराकर खिताब जीता।
14 वर्ष बालक वर्ग में हरदा और बैतूल के मुकाबले में बैतूल 2-0 से जीता। फाइनल में नर्मदापुरम की टीम ने बैतूल को 2-0 से हराया। नर्मदापुरम ने संभाग विजेता का खिताब हासिल किया।
शतरंज में प्रथम पांच खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चुने
द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रीति बांके, जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने शुभारंभ किया।
14, 17, 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। हर वर्ग में पहले पांच स्थान पाने वाले खिलाड़ियों का चयन नर्मदापुरम संभाग दल के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आयोजन में राजेश बीलिया, इमरान खान, अजय पूरबिया, संतोष यादव, कृष्णा उइके का सहयोग रहा। शतरंज प्रतियोगिता में मनीष प्रजापति, अनीता मिश्रा, आनंद तिवारी, बनार्ड बक्सला, आरती भिलाला, विमला परमार, मिनी च, आशीष सेंवारीक, कमल माहुलकर, संतोष सूरमा मौजूद रहे।

