jhankar
ब्रेकिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्... गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू

स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्ञापन

हरदा। बालाजी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत बेटी के साथ कथित मारपीट को लेकर शिकायत करने वाले दीपक सारण ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को दीपक सारण पालकों एवं सामाजिक लोगों के साथ हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

दीपक सारण ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि बेटी के साथ कथित मारपीट की शिकायत करने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। वहीं, स्कूल बस में आग लगाने की घटना के संबंध में भी उनका नाम लेकर झूठी शिकायत किए जाने का आरोप लगाया गया है।

- Install Android App -

शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना के समय उनकी मौजूदगी की पुष्टि होटल, जिला अस्पताल, निवास और यात्रा मार्ग के CCTV फुटेज से की जा सकती है। उन्होंने पुलिस से CCTV फुटेज सहित सभी तथ्यों की जांच कराने की मांग की।

इस दौरान साथ पहुंचे पालकों और सामाजिक लोगों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में स्कूल बस में आग लगाने की घटना की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ शिकायतकर्ता के खिलाफ कथित झूठी शिकायत किए जाने के मामले में भी कार्रवाई की मांग की गई है।