बानापुरा मंडी में किसानों का फूटा गुस्सा
केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा।बानापुरा कृषि उप मंडी परिसर में आयोजित सर्व किसान बैठक में खरीदी व्यवस्था को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसान नेता भोला रघुवंशी ने बताया कि बैठक में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
बैठक में गेहूं खरीदी, चना खरीदी, खाद-बीज की उपलब्धता और मूंग खरीदी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की अव्यवस्थित नीतियों के कारण फसल बेचना मुश्किल हो गया है। चार एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों का स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा। चार एकड़ से कम रकबा वाले किसानों को सैटेलाइट सत्यापन में असत्यापित’ दिखाया जा रहा है,
चना खरीदी में ई-केवाईसी बनी मुसीबत बन गई है ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी संसाधनों की कमी और सर्वर डाउन होने से किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं कर पा रहे हैं किसानों का कहना है कि सरकार की तकनीकी व्यवस्थाएं मदद के बजाय उन्हें परेशान कर रही हैं।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 2 मई को बड़ा आंदोलन किया जाएगा संबंधित विभागों का पुतला दहन किया जाएगा।
वहीं शिवपुर क्षेत्र की बैठक में 27 अप्रैल को शिवपुर बंद रखने का फैसला लिया गया है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि समय रहते खरीदी व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन पूरे क्षेत्र में उग्र रूप ले सकता है। अब देखना होगा कि सरकार किसानों की मांगों पर क्या कदम उठाती है।

