पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने सिद्धांतों से भटकने का लगाया आरोप
एक साथ इस्तीफे से बढ़ी सियासी हलचल
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके कई राज्यसभा सांसदों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। यह AAP के लिए अब तक की सबसे बड़ी आंतरिक टूट मानी जा रही है।
राघव चड्ढा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उन्होंने खुद के साथ अशोक मित्तल, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता समेत कई नेताओं ने AAP से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से दूर जा रही है।
पंजाब चुनाव से पहले AAP को नुकसान
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से कुछ महीने पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का इस्तीफा AAP के लिए चुनौती बन सकता है। राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से उन्हें महसूस हो रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं।
राघव चड्ढा का बयान
राघव चड्ढा ने कहा कि जिस AAP को उन्होंने 15 साल तक खून-पसीने से सींचा, वह अब देशहित के बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि वह AAP से दूरी बनाकर जनता के करीब जाने का फैसला ले रहे हैं।
इस्तीफा देने वाले प्रमुख नेता
– राघव चड्ढा
– अशोक मित्तल
– संदीप पाठक
– स्वाति मालीवाल
– हरभजन सिंह
– राजेंद्र गुप्ता
फिलहाल AAP नेतृत्व की ओर से इस सामूहिक इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

