jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया सड़क घाट : न स्नान आसान, न सम्मान सुरक्षित—आस्था की राह में हर कदम पर खतरा!” चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं  Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंजाल मोरन परियोजना को निरस्त करने की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय ने रहटगांव से लेकर हरदा तक किया पै... AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा AAP में आंतरिक बदलाव के बाद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म नंदुरबार: पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने ससुराल में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जलकर खाक सावधान सावधान हीट वेव का अलर्ट, मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज, 11 जिलों में खरीदी व्यवस्था ठप: 2 मई को आंदोलन, 27 अप्रैल को शिवपुर बंद का ऐलान जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह विधिक साक्षरता शिविर’’ 25 अप्रैल को आयोजित होगा

चिं अनिकेत सिंह की सराहनीय पहल आजकल के युवा दहेज के लालची नहीं 

टिमरनी– दिनांक 20 अप्रैल 2026 को नगर के समाजसेवी और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजयसिंह सावनेर ने अपनी पुत्री दिव्या सिंह का विवाह लोलांगरा निवासी स्व सुरेन्द्र सिंह राजपूत के सुपुत्र एवं भूपेंद्र सिंह राजपूत उर्फ गोलू राजपूत के भतीजे चिं अनिकेत सिंह से हर्षोल्लास सहित संपन्न किया।

विवाह में हजारों लोगों की उपस्थिति रही जिन्होंने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद प्रदान करते हुए दोनों परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की। विवाह समारोह में ठाकुर विजय सिंह सावनेर ने रीति-रिवाज के चलते दहेज में सजाई गई थाल में दिखावा ना करते हुए नोटों की गिड्डियों की जगह 5 लाख रूपए का चेक रखा था परन्तु उस दौरान मेहमानों ने अचानक तालियां बजाकर परिसर को गुंजायमान कर दिया

- Install Android App -

जब दूल्हे ने उपहार स्वरूप मिले 5 लाख रूपए का चेक वापस कर दिया।यह सब बताया जाना इसलिए अनिवार्य हो गया कि जब समाज में सुनने को मिलता रहता है कि फलां लड़की को दहेज ना लाने के कारण जलाकर मार डाला गया या छोड़ दिया गया आदि। आज देखने में आ रहा है कि न्यायालय में भी ज्यादातर इसी तरह की समस्याओं को लेकर वाद विवाद हो रहे हैं। कुछ समाजसेवी लोग बरषों से इस दहेज प्रथा को समाप्त करने का प्रयास कर रहे थे

उनके कार्य को सार्थक करने वाले युवा अनिकेतसिंह ने आज दहेज की राशि वापस करके साबित कर दिया कि दहेज नहीं लेने में जो खुशी समाज को मिलती है वह अनंत है। इस सराहनीय पहल के कारण अनिकेत सिंह को साधुवाद देने के लिए जगह जगह से लोगों के संदेश पहुंच रहे हैं।