jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

युद्ध में बदल गया कुश्ती महोत्सव, पहलवानों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारा

देवास। शहर के एलएनबी क्लब में पिछले तीन दिनों से चल रहे देवास कुश्ती महोत्सव चल रहा है। अभी तक सब कुछ बढ़िया चल  रहा था लेकिन बीते रविवार रात इस महोत्सव में जमकर बवाल हुआ। कुश्ती महोत्सव में शामिल होने आए पहलवानों के बीच इतना बढ़ गया कि कुश्ती का अखांड़ा कब युद्ध का रण बन गया पता ही नहीं चला। पहलवान एक दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारने लगे। इस झगड़ें में जमकर लात-घूसे भी चले।

बातों ही बातों में बढ़ गया विवाद
दरअसल इंदौर के कुछ पहलवानों के बीच पहले तू तो मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पहलवानों और उनके साथ आए युवकों एवं स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंक कर मारा इस दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। जानकारी के अनुसार रविवार रात श्रीमंत तुकोजीराव पवार ने खेल रत्न प्रतियोगिता के मुकाबले चल रहे थे।

- Install Android App -

शुरु होने वाली थी कुश्ती लेकिन…
इस आयोजन में इंदौर के टिगरिया बादशाह निवासी आयुष ठाकुर ने 46 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया था। कुश्ती होने वाली थी कि इसी बीच आरोपित मनीष नामदेव, लोकपाल गौहर, कपिल गुर्जर, मयूर मंडवाल आदि ने विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर मारपीट होने लगी। आयुष ठाकुर सहित अन्य युवकों को चोट आई, जिन्हें बाद में जिला अस्पताल भेजा गया।

कई पहलवान हुए घायल
कई पहलवान घायल भी हुए, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी पहलवानों को अलग-अलग करते हुए नजर आए. युवक एक दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां फेंककर मार रहे थे। देर रात मामले में शेखर ठाकुर की रिपोर्ट पर इंदौर निवासी आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।