केके यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूरी पर बरगी डेम क्रूज हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है माँ-बेटे दोनों की मौत बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के करीब 15 घंटे बाद जब रेस्क्यू टीम को एक माँ और बेटे का शव मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। माँ ने अंतिम समय तक अपने बेटे को सीने से लगा रखा था।
प्रत्यक्षदर्शियों और रेस्क्यू दल के अनुसार, दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि डूबते समय भी माँ ने बेटे को खुद से अलग नहीं होने दिया। पानी का तेज बहाव और अफरा-तफरी के बीच भी माँ की ममता अपने बेटे के लिए ढाल बनी रही।
जानकारी अनुसार शाम बरगी बांध में पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। क्रूज में लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चले अभियान में कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन माँ-बेटे समेत कुछ लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
15 घंटे बाद सामने आई तस्वीर ने माँ की महत्वता और ममता को दुनिया के सामने रख दिया। इस तस्वीर ने साबित कर दिया कि माँ की ममता और क्षमता का कोई मोल नहीं होता। विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी माँ अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ती। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सिवनी मालवा में रहे थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि हमारे ग्रुप में यह फोटो आई थी मुझे अच्छी लगी तो मैंने सिवनी मालवा के ग्रुप में डाल दी है उन्होंने हास्य के बारे में बताया कि शायद प्रारंभिक तौर पर क्रूज में क्षमता से अधिक सवारियां होगी उसकी जांच होना चाहिए और मौसम खराब और हवा के कारण लहरें और तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है। आगे जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

