हरदा :
खाद्य विभाग द्वारा राशन हितग्राहियों को मई और जून दोनों महीनों की रशन सामग्री एक मुश्त प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। मई और जून का राशन एक साथ देने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक बढ़ाई गई है, पहले अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। सभी राशन हितग्राहियों को सूचित किया गया है कि वे अपनी मई और जून माह की राशन सामग्री अपनी उचित मूल्य की दुकान से 15 मई से पहले प्राप्त कर लें।

