हरदा।
लघु उद्योग भारती जिला इकाई हरदा द्वारा संगठन का 33वां स्थापना दिवस बड़े ही गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अक्षत ऊर्जा, विष्णुपुरी कॉलोनी हरदा में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती मध्य प्रांत के महासचिव आदरणीय श्री विनोद नायर जी द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला इकाई हरदा के अध्यक्ष श्री अभय जैन, सचिव श्री राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री योगेंद्र पटेल, श्री दीपक उपाध्याय एवं सदस्य श्री अनिल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की स्थापना से लेकर आज तक लघु उद्योग भारती द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के हित में किए गए कार्यों, स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत, नई औद्योगिक नीतियों, सरकारी योजनाओं एवं उद्यमियों के मार्गदर्शन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर हरदा जिले के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित उद्योगपतियों
श्री नटवर पटेल जी शिवम् प्लाईवुड बाबू भाई फेमस स्टील इंडस्ट्रियल
देव जी भाई पटेल
श्री देवेंद्र मित्तल जी श्री महेश आंजने जी सोना कुलर मारुति उद्योग
का सम्मान कर उनके उद्योग एवं समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि लघु उद्योग भारती केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के छोटे एवं मध्यम उद्योगों की सशक्त आवाज़ है, जो वर्षों से उद्योग जगत की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में अक्षत ऊर्जा के संचालक श्री अशोक गुर्जर द्वारा सभी अतिथियों, उद्योगपतियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम सौहार्द, संगठनात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

