आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से शांत, गंभीर, तथा महत्वाकांक्षी, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला ईमानदार एवं क्रोधी होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, कला और साहित्य के क्षेत्र में अच्छी रूचि रहेगी, माता का भक्त होगा। शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गेहूॅू, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल, मटर, अरंडी, रूई, सूत, कपास, आदि में तेजी होगी, नारियल, सुपारी, बादाम, दाख, छुहारा, के भाव में साधारण नरमी का रूख रहेगा, बारदाना के भाव में घट बढ़ रहेगी। भाग्यांक 4821 है।
मेष राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य बनेंगे, कार्य योजना अवश्य बनेगी।
वृष राशि :- नवीन कार्य योजना सफल हो, संवेदनशील होने से बचिये, समय पर ध्यान दें।
मिथुन राशि :- स्त्री वर्ग से हर्ष, कुछ चिन्ता, व्यवसायिक अवरोध, कष्ट अवश्य होगा।
कर्क राशि :- व्यग्रता, मन में उद्विघ्नता एवं कार्यगति अनुकूल बनी ही रहेगी।
सिंह राशि :- साधन सम्पन्नता के योग बनेंगे, दैनिक व्यवसाय गति अनुकूल बनी ही रहेगी।
कन्या राशि :- विरोधी परेशान करें, व्यर्थ धन का व्यय, असमंजस व अस्थिति बनी ही रहेगी।
तुला राशि :- कार्य व्यवसाय में बाधा तथा तनाव-क्लेश से आप बचने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि :- चिन्ता बनी ही रहेगी, कुटुम्ब की समस्याओं को समझदारी से सुलझाएं।
धनु राशि :- बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, सहयोग मिलेगा।
मकर राशि :- परिश्रम विफल हो, चिन्ता व यात्रा, व्यग्रता तथा स्वास्थ्य नरम होगा।
कुंभ राशि :- स्वास्थ्य नरम रहेगा एवं कहीं तनावपूर्ण स्थिति कष्टप्रद होगी। ध्यान दें।
मीन राशि :- दूसरों के कार्यों में समय तथा धन नष्ट न करें, समय स्थिति का ध्यान रखें।

