jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

हंडिया में संघ के विभाग सेवा प्रमुख श्याम शर्मा ने घाट की सफाई के बाद किया पूजन-पाठ और महादेव का अभिषेक

हंडिया। जन्मदिन को सेवा, संस्कार और श्रद्धा के साथ मनाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नर्मदापुरम विभाग सेवा प्रमुख श्याम शर्मा ने गुरुवार को हंडिया में मां नर्मदा के घाट की साफ-सफाई की। इसके बाद मां नर्मदा का पूजन-पाठ और श्री रिद्धनाथ महादेव का अभिषेक किया गया।

- Install Android App -

धार्मिक अनुष्ठान पंडित अभिषेक शर्मा ने विधि-विधान से संपन्न कराया। आयोजन में स्थानीय मित्र मंडलों ने सहभागिता कर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया।

इस दौरान संतोष मेहरिया, वीरेंद्र विश्नोई, विनोद सारण, अभिषेक विश्नोई, सुमित खत्री, सौरभ अग्निहोत्री, अमन पंवार, विशाल तिवारी, अमन कनौजिया, सलमान शाह, अभिषेक खत्री और मनोज तंवर मौजूद रहे।

आयोजन के माध्यम से संदेश दिया गया कि मां नर्मदा के प्रति सच्ची श्रद्धा केवल पूजन तक सीमित नहीं, बल्कि उनके घाटों को स्वच्छ रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।