हरदा। महाराणा सेना जिला हरदा के द्वारा प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन और प्रदेश कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 12:30 बजे से राजपूत छात्रावास, महाराणा प्रताप कॉलोनी, हरदा में होगा।
महाराणा सेना के संभागीय मीडिया प्रभारी हरिओम राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्र पूजन किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में राजपूत समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनता की सहभागिता रहेगी और समाज की एकता पर जोर दिया जाएगा।

