सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास पुलिया की घटना, दो दिन पहले ही खरीदी थी
मोटरसाइकिल; एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया
हरदा। हरदा-मगरधा रोड पर सुल्तानपुर बस स्टैंड के पास पुलिया के नजदीक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक सवार युवक की मोटरसाइकिल चलती ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे एम्बुलेंस वाहन की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जा रहा है कि युवक ने मोटरसाइकिल महज दो दिन पहले ही नई खरीदी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक चलाते समय युवक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रॉली के पीछे जा टकराया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

