शिकायत करने आई महिला तहसीलदार के सामने रोने लगी
सिवनी मालवा। एक निजी अस्पताल में युवती की उपचार के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
मृतका की माँ ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दिनांक 25/04/2026 को युवती को घबराहट की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के अनुसार रात में इंजेक्शन लगने के बाद तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम न कराने की सलाह दी गई।
पीड़ित परिवार ने एसडीएम से मांग की है कि इलाज से जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई हो मामले की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को भी भेजी गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

