jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग आरोह 2026 के तहत खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्फर एवं ओव्हरलोड परिवहन 01 ट्रेक्टर ट्रॉली जप्त माहवारी स्वच्छता पर किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक मानसून पर अल नीनो का असर: यूपी-बिहार में गर्मी और कम बारिश की आशंका, IMD ने दी चेतावनी पुणे में जहरीली शराब से हाहाकार: 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 29 मई 2026, शुक्रवार विदेश की मुख्य खबरे जो आज पूरे दिन चर्चा में रहेगी

ग्रामीण अंचलों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु “सांझ चौपाल” कार्यक्रम आयोजित होगा

हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला प्रशासन हरदा द्वारा “सांझ चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 10 जून 2026, बुधवार को टिमरनी तहसील के ग्राम कायदा में सांझ चौपाल आयोजित होगी। इसमें बंशीपुरा, बड़झिरी, लाखादेह, बांसपानी, चन्दखाल, रातामाटी, लोधीढ़ाणा, मालेगांव, बोरपानी, पाटियाकुंआ, रवांग, कचनार एवं केली सहित आसपास के ग्रामों के नागरिक शामिल होंगे। यह चौपाल सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित की जाएगी।

- Install Android App -

प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सभी विभागीय मैदानी अमले को संयुक्त रूप से भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सांझ चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। संबंधित विभागों को यह भी निर्देशित किया गया है कि पूर्व से लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनकी अद्यतन स्थिति चौपाल में प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकासात्मक प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिल सके।

साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर शिकायत पंजी संधारित करने एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के प्रकरणों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया गया है। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।