मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली । मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। IMD ने 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3-4 दिन में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ेगा।
कहां-कहां बारिश,आंधी की संभावना है
1. पश्चिम भारत
– मुंबई, महाराष्ट्र : पूरे दिन बादल और बारिश। सुबह से रात तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ। अधिकतम 30°C, न्यूनतम 27°C। सुबह 6-7 बजे तेज बारिश/थंडरस्टॉर्म की 96% संभावना
– कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा : भारी बारिश का अलर्ट। तटीय इलाकों में तेज हवाएं
– गुजरात : बिखरी हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत
2. उत्तर भारत
– दिल्ली-NCR : आंशिक बादल, दोपहर/शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश। 40-50 kmph की धूल भरी आंधी चल सकती है। अधिकतम 39-40°C
– UP : पूर्वी UP में लू + बारिश का दोहरा मिजाज। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मऊ, बलिया में 70 kmph तक की आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट। पश्चिमी UP में धूल भरी आंधी + हल्की बूंदाबांदी
– पंजाब, हरियाणा, हिमाचल : 40-50 kmph की तेज हवाएं, गरज-चमक। *शिमला* में दोपहर 12 बजे से तेज बारिश/थंडरस्टॉर्म, 94% चांस
– राजस्थान : धूल भरी आंधी + बारिश के आसार। 50 kmph तक हवाएं
3. पूर्व/पूर्वोत्तर भारत
– बिहार : पटना, गया, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पूर्णिया में भारी बारिश + 70 kmph आंधी
– पश्चिम बंगाल, सिक्किम : 27-29 जून तक बहुत ज्यादा बारिश। असम-मेघालय में 28 जून को बेहद भारी बारिश की चेतावनी
– झारखंड, ओडिशा : ऑरेंज अलर्ट। रांची, भुवनेश्वर में तेज बारिश।
4. दक्षिण भारत
– कर्नाटक : बेंगलुरु समेत पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश। मानसून सक्रिय
– केरल, तमिलनाडु : भारी मानसूनी बारिश। तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, कन्याकुमारी में 28 जून से भारी बारिश
– तेलंगाना : 27-28 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक।
5. मध्य भारत जबलपुर का हाल
– जबलपुर : सुबह बादल, दोपहर बाद मौसम खराब। 4PM के बाद थंडरस्टॉर्म की 40% संभावना, शाम 5PM को 54%। अधिकतम 36°C, न्यूनतम 25°C। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, रीवा, नर्मदापुरम में भी बारिश-गरज।
IMD ने सलाह दी है – तेज बारिश/आंधी वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा टालें। पेड़-बिजली के खंभे से दूर रहें। पूर्वी UP, बिहार, झारखंड में लू भी चल सकती है।

