मकडा़ई एक्सप्रेस 24 पश्चिम बंगाल । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 16 जुलाई 2026 को पश्चिम बंगाल के हरोड़ा स्थित अल-जामियातुल इस्लामिया दारुल उलूम ख़लीलकापुर मदरसे में तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच के तहत की गई।
तलाशी क्या बरामद हुआ –ED अधिकारियों के अनुसार मदरसे के ऑफिस और लाइब्रेरी से लगभग 40 लाख रुपये नकद और 180 ग्राम सोने के सिक्के जब्त किए गए
मामले की पृष्ठभूमि
यह जांच उत्तर प्रदेश ATS द्वारा 2024 में दर्ज एक FIR से जुड़ी है। ATS ने आरोप लगाया था कि एक संगठित नेटवर्क भारत में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश को आसान बनाता था। इस नेटवर्क पर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाकर घुसपैठियों को देश के अलग-अलग हिस्सों में बसाने का आरोप है। मामले में ED का कहना है कि यह सिंडिकेट FCRA के तहत रजिस्टर्ड कुछ चैरिटेबल ट्रस्टों के जरिए काम करता था, जिन्हें UK की कुछ संस्थाओं से फंड मिलने का संदेह है।
कहां-कहां हुई छापेमारी
16 जुलाई को ED ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में कुल करीब 13 ठिकानों पर छापेमारी की। पश्चिम बंगाल में यह कार्रवाई दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद जिलों में हुई। फिलहाल ED जब्त दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

