jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़

जय जगन्नाथ , जगन्नाथ के भात

और सकल जगत पसारे हाथ

जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजनमें श्रद्धालुओ का उमडा़ जनसैलाब

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 खातेगांव। शहर में गुरुवार को इस्कॉन के श्री राधा ब्रजसुंदर मंदिर द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष और हरिनाम संकीर्तन की गूंज सुनाई देती रही।

मार्ग और समापन

रथयात्रा थाना परिसर के समीप से शुरू हुई। यह यात्रा चमन चौक, शारदा जनरल स्टोर, प्राचीन राम मंदिर, चौपाटी, अटल चौक, पटेल चौक, जियाजी चौक, मेघनाथ चौक और यादव मोहल्ला होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची।

- Install Android App -

यात्रा का समापन इंद्रप्रस्थ गार्डन में महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा महारानी के दर्शन के लिए मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कई श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रथ की रस्सी खींची। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

भजन, कीर्तन और संदेश

यात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित नगर के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देना है। पूरे दिन शहर में धार्मिक माहौल बना रहा।