पीढित़ युवती ने परिजनों के साथ जाकर दर्ज कराया मामला
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश। मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र से रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र की सठेड़ी गांव की रहने वाली एक युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही दो युवकों सहित 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी।
विडिओ बनाकर कर रहे ब्लैकमेल
युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना का अश्लील वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगे।
धर्म परिवर्तन और जान से मारने की धमकी का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे मदरसे ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने और बाद में निकाह करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के अनुसार, FIR दर्ज होने से पहले आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाया और रुपये देने का प्रस्ताव भी रखा।
पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज किया केस
पीड़िता की तहरीर पर रतनपुरी पुलिस ने वसीम, जावेद समेत कुल 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई
सीईओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

