jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फोट के बाद लगी आग

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 पश्चिम बंगाल। प्रदेश के पश्चिम बर्धमान जिले में शुक्रवार देर रात एक स्पंज आयरन फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जमुरिया इलाके की फैक्ट्री की भट्टी में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई।

5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

हादसे में अब तक 5 कर्मचारियों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

- Install Android App -

एक अधिकारी ने बताया कि धमाके के समय भट्टी के पास कितने लोग मौजूद थे, इसकी अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसको लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।