jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। तहसील के ग्राम चोतलाए से करीब एक किलोमीटर दूर पहाड़ी पर रविवार शनिवार की रात अज्ञात जंगली जानवर के हमले से एक परिवार की 3 बकरियां मार दी गईं, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।परिवार के सदस्य राजकुमार कोरी ने सरपंच रामजीवन साध को जानकारी दी बताया कि सुबह जब पास में ही टपरिया में बकरियों को देखने गए तो वहां खून से लथपथ 3 बकरियां मरी हुई पड़ी थीं।

- Install Android App -

एक बकरी घायल अवस्था में थी। घटना की सूचना तुरंत गांव के सरपंच रामजीवन साध को दी गई। सरपंच ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत वन विभाग को घटना की जानकारी दी। सरपंच रामजीवन साध के अनुसार, वन विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया है। बकरियों पर हमला किस जानवर ने किया है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। वन विभाग की टीम समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंची है।घटना के बाद से चोतलाए और आसपास के ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है।

वन विभाग कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह हमला किस जानवर का है। बकरी वाला परिवार पास में ही पक्के मकान में रहता था एटा की दीवाल से बनी टपरिया में बकरी को रखा जाता था परिवार ने बताया कि यह पहली घटना है अब आगे वन विभाग की टीम की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।