jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | खंडवा। जिले के पंधाना नगर में स्थित शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में मांस रखे जाने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, पंधाना थाने का घेराव किया और बस स्टैंड पर चक्काजाम भी किया।

पुलिस ने मामले में रज्जाक पिता गौरु खां को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अमीर बनने की चाह में एक तांत्रिक के कहने पर मंदिरों में मांस रखकर आया था। इसके बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

- Install Android App -

घटना के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पंधाना थाने पहुंचे। उन्होंने डीएसपी अनिल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा न करने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है तथा मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।