jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !!

हरदा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में थाने से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने शिव शक्ति मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर रफूचक्कर हो गए।

चोरी की यह वारदात थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 4:30 बजे के लगभग की बताई जा रही है। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

सुबह दुकान में चोरी की सूचना दुकानदार को मिली, इसके बाद दुकानदार ने सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल चोरी गए सामान और नगदी की कुल कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।