ब्रेकिंग न्यूज | हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में संयुक्त कार्रवाई, मीडिया को जब्त मछली बताई 2 क्विंटल 40 किलो कतला मछली ,
हरदा। 19 सितंबर 2026 को हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में मत्स्य पालन विभाग खंडवा, आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 2 क्विंटल 40 किलो कतला मछली जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26,400 रुपये बताई गई है। वही इधर कुछ मछली व्यापारियों ने 3 क्विंटल 90 किलो जब्त मछली बताई है। उक्त मछली पुनासा डेम से चोरी करना बताया गया है। पुनासा डेम के ठेकेदार और उनकी टीम भी देर रात तक हरदा रेलवे स्टेशन पर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हरदा के कुछ मछली व्यापारियों के द्वारा डेम से लगातर मछली चोरी की जा रही है। इधर हरदा के मछली व्यापारियों के द्वारा कहा गया कि हम लोग किसी भी नदी से मछली पकड़ते है तो डेम के लोग हमारे साथ मारपीट करते है। शनिवार रात को पकड़ी गई मछली जब्त
मामले में जीआरपी थाना हरदा द्वारा अपराध पंजीबद्ध करते हुए कैलाश कहार एवं दीपक कहार को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में एसआई कमलेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक विजय बांके, आरक्षक जितेंद्र कुचबंदिया एवं आरक्षक अनिरुद्ध सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही।

